! दक्षिण अफ्रीका में किया गया गिरफ्तार, नमस्ते इंडिया रेस्तरां चेन चला रहा था
- रिपोर्टर/एजेंसी, मुंबई/बेंगलुरु फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कर लिया गया अफ्रीका में गिरफ्तार कर है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों की एक टीम उसे लेकर सोमवार सुबह तक भारत पहुंच सकती है। एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस टीम में कर्नाटक के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। हत्या और वसूली समेत लगभग 200 जघन्य मामलों में वांछित पुजारी (52) को दक्षिण अफ्रीकी एजेंसियों से हिरासत में लिया गया। वह 15 साल से फरार था। । भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ की सूचनापर सेनेगल की पुलिस उसकी तलाश में पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका पहुंची थी। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से अलग होने के बाद पुजारी को पिछले साल सेनेगल में गिरफ्तार था। वहां जमानत पर रिहा सेनेगल में गिरफ्तार किया गया था। वहां जमानत पर रिहा होने के बाद वह दक्षिण अफ्रीका भाग गया था, जहां वह ड्रग तस्करी और वसूली के धंधों में लिप्त था।